उरई, अप्रैल 22 -- सिरसाकलार। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम गुपलापुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सांड़ अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण राम बहादुर, राम सिंह और पंकज सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल विभाग को इस मामले की समय पर सूचना दे दी गई थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।प्रशासनिक मदद न मिलने पर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। बेजुबान की जान बचाने के लिए अंततः ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाला और रस्सियों के सहारे कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- कैमूर पहाड़ी पर जल संकट गहराया, पाताल में गया पानी गुपलापुर के ग्रामीण अपनी सीमित व्यवस्थाओं के साथ सांड को सुरक्षित बाहर निका...