कुएं में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव निकाला
झांसी, मई 23 -- झांसी। मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टिकरी में शुक्रवार देर शाम एक 32 वर्षीय युवक के कुएं में गिर जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर युवक को निकाला, लेकिन तबतक उसकी जान जा चुकी थी। जानकारी के अनुसार ग्राम टिकरी निवासी रामबाबू पुत्र दीनदयाल अपने घर के बाहर बने कुएं के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक वह कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने की आवाज उसके चाचा ने सुनी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। इसके साथ ही ग्राम प्रधान को भी घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.