औरैया, मई 8 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर में शुक्रवार दोपहर एक वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। कुएं के पास उनके जूते और लाठी रखी मिलने से परिजनों में अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। गांव फूलपुर निवासी 80 वर्षीय राज बहादुर मिश्रा पुत्र ब्रह्मदीन मिश्रा अपने छोटे पुत्र अजय कुमार उर्फ सोनल और पत्नी मुन्नी के साथ गांव में रहते थे। उनका बड़ा पुत्र अरुण कुमार ग्वालियर में परिवार सहित रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर भोजन करने के बाद राज बहादुर घर से निकल गए थे। कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने कुएं में किसी के गिरने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो कुएं के पा...