लोहरदगा, अप्रैल 16 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के पतरा टोली में कुएं में गिरने से राजेन्द्र केरकेटटा नामक युवक की बुधवार को मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम में उस समय घटी, जब वह अपने घर के समीप स्थित कुएं के पास खड़ा था। परिजनों के अनुसार अचानक चक्कर आने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकालकर तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया दुर्घटना मानते हुए जांच जारी रखने की बात कह रही है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.