औरैया, जनवरी 24 -- औरैया(सहायल), संवाददाता। सहायल थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक मजदूर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संतोष पुत्र सरजू निवासी मदनपुर थाना बरौर जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सहायल थाना क्षेत्र के रेहड़ा गांव स्थित एक बारात घर में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार संतोष अपने फूफा कल्लू से अलग रह रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह करीब चार वर्षों से रेहड़ा गांव में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। संतुलन बिगड़ने से गिरा संतोष शराब पीने का आदी था। बीती रात नशे की हालत में वह गांव के एक कुएं के पास पहुंच गया, जहां संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर पड़ा। कुएं में कीचड़ होने के कारण वह उसमें फंस गया।ग्रामीणों की नजर पड़ने पर शोर मचाया गया, जिसके बाद लोगों ने किसी तरह उसे कुएं से बाहर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.