आरा, मार्च 19 -- आरा, हि.सं.। जिले के पवना थाना क्षेत्र के नरौनी गांव में कुएं में डूबने से बुजुर्ग पुजारी की मौत हो गई। मृतक नरौनी गांव निवासी स्व. देवी दयाल सिंह के 70 वर्षीय पुत्र अवधेश सिंह थे। वे गांव स्थित मंदिर में पूजापाठ कराने का काम करते थे। उनके छोटे भाई ने बताया कि दरवाजे के बाहर एक कुआं है। रोज की तरह बुधवार की शाम वह कुआं किनारे बैठे थे। उसी दरम्यान बुधवार की रात अचानक असंतुलित होकर कुएं में गिर पड़े। इससे उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग चार भाई और तीन बहनों में बड़े थे। उन्होंने शादी नहीं की थी और वह अपने भाई-भतीजों के साथ रहते थे। हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। ---- सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत...