कुएं में गिरने से किसान की मौत
औरैया, मई 17 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिलक गांव में शनिवार रात खेत की रखवाली करने गए किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। देर रात खेत पर पहुंचे बेटे ने पिता की चीख सुनकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसान को कुएं से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मिलक गांव निवासी अनीश ने बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय वकील सिंह के पास करीब दो बीघा जमीन थी। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार वकील सिंह पिछले कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। शनिवार शाम उन्होंने बेटे अनीश को एक त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए बाहर भेज दिया था और स्वयं खेत में खड़ी मूंग की फसल की रखवाली करने चले गए थे। देर रात करीब 11:30 बजे जब अनीश खेत पर पहुंचा तो उसे खेत के बीच बने कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.