मुंगेर, अप्रैल 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा शर्मा टोली में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुएं की मुंडेर पर बैठकर भोजन कर रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी नीरज मिश्रा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर नीरज मिश्रा अपने घर के पास स्थित कुएं की मुंडेर पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में जा गिरे। शोर मचने पर स्थानीय लोग जुटे और तुरंत इसकी सूचना कासिम बाजार थाना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- खगड़िया: अपने जीजा के घर आए किशोर की गड्ढे में डूबकर मौत घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष रूबिकांत कच्छप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और तत्काल गोताखोरों की टीम को बुलवाया। काफी मशक्कत के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.