बलिया, मार्च 1 -- गड़वार। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर असली निवासी 80 वर्षीय कबुतरी देवी की रविवार की शाम कुएं में गिरकर मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि महिला गांव में कहीं जा रहीं थीं। इस दौरान किसी प्रकार वह कुएं में गिर गयी। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच किसी ग्रामीण की नजर कुएं में उतरायी वृद्ध की लाश पर पड़ी तो खलबली मच गयी। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने लाश को बाहर निकाला और मामले से पुलिस को अवगत कराया। लोगों का कहना है कि मृतका की नजर कमजोर हो गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.