अयोध्या, अप्रैल 12 -- रौजागांव। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के अशरफपुर गांव में किसान राम सजीवन रावत (50) की कुएं में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में राम सजीवन की भैंस खुलकर भाग गई थी। उसे पकड़ने के लिए राम सजीवन अंधेरे में दौड़े, लेकिन रास्ते में कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी होने पर जग ग्रामीण जुटे तब किसान की मौत हो चुकी थी। किसान की मौत पर सपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद अली ने घर पहुंचकर परिजन का ढांढस बंधाया। इस दौरान अबसार, रेहान खान, राजितराम रावत, पिंटू वर्मा, हाफिज रसीदुउल्लाह, राम प्रताप यादव, दुर्गेश लोधी, असगर अली, सोनू खान, अजय, सतीश प्रसाद यादव, रंगीला रावत, सर्वजीत यादव, आफताब अहमद, खुर्शीद अहमद, सोनू, प्रेम यादव, अब्बू मोहम्मद, रामशब्द यादव, कल्लू, बालकराम रावत मौजूद रहे। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.