फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। खागा कोतवाली के अजईपुर में सोमवार रात कुएं में गिरकर किसान की मौत हो गई। पंजाब प्रांत के जिला संगरुर थाना डिड़वा दयालगढ़ निवासी 50 वर्षीय जगसीर सिंह अपने अन्य साथियों के साथ खागा क्षेत्र के अजईपुर में गेहूं की कतराई करने हार्वेस्टर लेकर आए थे। सोमवार रात आठ बजे सभी लोग खाना खा रहे थे। तभी जगसीर उठकर लघुशंका करने के लिए जाने लगा और कुएं में गिर गया। भतीजा हैप्पी सिंह व अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अधेड़ को बाहर निकाल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.