कुएं में कूद पारा शिक्षक के पुत्र ने की आत्महत्या
गढ़वा, जुलाई 14 -- रंका। थानांतर्गत चटकमान गांव निवासी पारा शिक्षक राजकुमार यादव के 20 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार यादव सोमवार रात कुएं में कूद आत्महत्या कर ली। सूचना पर ग्रामीणों ने रंजन को बचाने का काफी प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रात में जब सभी खाना खाकर सोने चले गए तभी रंजना हंगामा कर दौड़ते हुए पास ही स्थित कुएं में छलांग लगा दी। उसक बाद ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास किया। जबतक उसे निकाला जाता तबतक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.