झांसी, जनवरी 29 -- झांसी (समथर), संवाददाता समथरथाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव खूजा में गृह कलह से परेशान 45 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने रेस्क्यू के बाद उसका शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। गांव खूजा निवासी उदयभान (45) बेटा वृंदावन गुरुवार की देर शाम घर पर था। तभी किसी बात को लेकर घर में बातचीत हो गई। जिससे तैश में आकर वह घर से बाहर निकला और पास बने कुएं में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। तेज आवाज से आसपास हड़कंप मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। वहीं घटना के बाद बड़ संख्या में लाग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर उसका शव कुएं से बाहर निकाला। थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.