झांसी, अप्रैल 2 -- बबीना थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। भेल के मोहल्ला गोपाल में खेत जाने की कहकर निकले 19 वर्षीय युवक का शव कुएं के पानी में उतराता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। भेल गोपालपुरा निवासी मुकेश प्रजापति का 19 साल का बेटा पुष्पेंद्र प्रजापति खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। वह मजदूरी भी करता था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह खेत पर जाने की कहकर निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। दोपहर जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खेत पर देखा तो वह नहीं मिला। जब कुएं के पास गए तो उसका शव पानी में उतरा रहा था। जिससे वह चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.