कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं स्कूली बच्चे
गुमला, जून 20 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के बरवे पंचायत स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय, नगर परहाटोली में पेयजल और बुनियादी सुविधाओं का गंभीर संकट बना हुआ है। स्कूल परिसर में मुखिया फंड से निर्मित जलमीनार होने के बावजूद 164 नामांकित छात्र-छात्राएं पीने के पानी और मध्यान्ह भोजन के लिए कुएं पर निर्भर हैं। बच्चे रस्सी के सहारे कुएं से पानी निकालने को विवश हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।शिक्षकों के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के दौरान असामाजिक तत्वों ने जलमीनार का नल तोड़ दिया था, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत विजय लकड़ा ने स्वीकार किया कि स्कूल भवन भी जर्जर स्थिति में है। केवल दो कमरों में बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है, जबकि बरसात में छत से पानी टपकता है और छज्जा गिरने का खतरा बना रहता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.