जमशेदपुर, फरवरी 16 -- पटमदा। बोड़ाम के कुईयानी पंचायत मंडप स्थित फुटबॉल मैदान में 22 फरवरी को कलश यात्रा के साथ श्री श्री राधानाम नवकुंज महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा, जो 3 मार्च तक चलेगा। 4 मार्च को धुलोट और घट विसर्जन के साथ महायज्ञ का समापन होगा। भक्तिपद बाबाजी और बोड़ाम आंचलिक नवकुंज कमेटी के अध्यक्ष निधिराम सिंह ने बताया कि इस महायज्ञ में झारखंड और बंगाल के साधु-संत शामिल होंगे। नवकुंज महायज्ञ के दौरान प्रत्येक दिन भक्तों के बीच भोग का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए 50 से 60 सदस्य तैनात किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हर प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहेंगे। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...