अररिया, अप्रैल 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी बाजार से नेपाल सीमा मेघा तक पक्की सड़क जर्जर रहने से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व मुखिया फूलचंद पासवान ने बताया कि नेपाल सीमा तक सड़कों पर जगह जगह बड़े गड्ढे बन गये हैं। थोड़ी सी बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे पता नहीं चलता है कि सड़क में गड्ढा या फिर गड्ढे में सड़क है। जबकि यह सड़क न कुआड़ी पंचायत के लोगों के लिए बल्कि नेपाल के लोगों के लिए आवश्यक है। सीमावर्ती नेपाल से काफी संख्या में लोग आवश्यक सामान लेने के लिए हटिया बाजार आते हैं। आज भी जाने के लिए लोग साइकिल व बाइक का उपयोग करते हैं। इससे लोगों को काफी दिक्क्त का सामना करना पड़ता है। उन्होंने डीएम से कुआड़ी बाजार से नेपाल सीमा तक सड़क का पक्कीकरण करने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.