अररिया, मई 21 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने बुधवार की शाम भारत नेपाल सीमा के निकट मधुबनी में बांस बाड़ी में 88 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा। थानेदार राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब लेकर नेपाल से मधुवनी की ओर आने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर मधुबनी पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर नेपाल की ओर से आ रहा है। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति बोरा फेंक कर नेपाल की ओर भाग गया। जब्त बोरा से 88 बोतल नेपाली शराब जब्त किया गया है। यह भी पढ़ें- अररिया : कुआड़ी पुलिस ने 88 बोतल नेपाली शराब किया जब्त थानेदार ने बताया कि अज्ञज्ञत व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...