रांची, अक्टूबर 27 -- रांची। भक्ति, आस्था और मातृभूमि की स्मृतियों से ओत-प्रोत वातावरण में मलेशिया का भारतीय समुदाय छठ महापर्व के महात्म्य और श्रद्धा भाव को बनाए हुए है। बिहार कल्चरल एसोसिएशन, कुआलालंपुर (बीसीए, केएल) की ओर से आयोजित छठ महापर्व के सामूहिक आयोजन ने पूरे प्रवासी समाज को एक सूत्र में पिरो दिया है। नहाय-खाय और खरना जैसे प्रारंभिक अनुष्ठानों के साथ व्रतियों ने छठी मईया की आराधना की। इस वर्ष प्रवासी भारतीय समुदाय में झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दर्जनभर से अधिक व्रती पूरे मनोयोग और पवित्रता के साथ व्रत का पालन कर रहे हैं। इनमें रूबी और राजीव रंजन (सिवान, बिहार), अंशु और संजीव मिश्रा (दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल), सुनीता तिवारी (आरा, बिहार), अनामिका (हाजीपुर, बिहार), कंचन (मोतिहारी, बिहार), रीता यादव (आजमगढ़, उत्तर ...