सहारनपुर, मई 16 -- नानौता। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बालक-बालिकाओं के लिए जूनियर हाईस्कूल कुआखेड़ा में रैड़ीनेस मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने फीता काटकर किया, जबकि बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर आशा देवी ने दीप प्रज्वलित किया। अजीत सिंह राणा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देकर बेहतर भविष्य की नींव रख रही हैं। इसके बाद बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। संचालन जिला संरक्षक नरेंद्र दत्त शर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को किया प्रेरित इस दौरान पूनम शर्मा, संजयवीर राणा, तेजवीर चौहान, उदयराज चौधरी, राकेश्वती,...