मुरादाबाद, फरवरी 15 -- कुआखेड़ा खालसा में रविवार को शिव मंदिर की वर्षगांठ श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडित हरिओम शर्मा ने विधि-विधान के साथ हवन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख -समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। एडवोकेट पीयूष चौहान, रुचिका देवी, गजेन्द्र सिंह, प्रियंका चौहान, चन्द्रमोहन सिंह, प्रेमवती देवी, मलखान सिंह, अशोक देवी, अभिनव चौहान, विकास चौहान, शुभम चौहान, रेखा देवी, प्रमोद सिंह, भूदेव सिंह, अचिन कुमार, सुनिता और कमलेश देवी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। हवन-पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन...