पलामू, अप्रैल 20 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में रविवार को दिन में कुएं से मिले युवती के शव मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है। मृतक मृतका के पिता तस्लीम अंसारी के आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना में नामजद प्राथमिकी कराई गई है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर चांदो गांव निवासी दिलशाद अंसारी, दिसार अंसारी, सिनोद गुप्ता, नसीबी बीवी और सुबी खातून के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में उल्लेख है कि 20 वर्षीया महजदीना खातून, शाहपुर स्थित मजार शरीफ गई थी, लौटने के बाद आरोपियों ने साजिश के तहत उसे जबरन उठा लिया। यह भी पढ़ें- कुआं से मिला लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ प्रताड़ना कर उसकी हत्या कर दी गई है और ...