पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में रविवार के दोपहर में कुआं से एक लड़की का शव बरामद किया गया है। मृतक लड़की की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी तस्लीम अंसारी के 20 वर्षीय पुत्री महजद्दीना खातून के रूप में की गई है। सूचना पाने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी चैनपुर थाना प्रभारी बाबूलाल दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया आवेदन आने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला पार्षद फैजाईल अहमद ने बताया कि लड़की 16 अप्रैल से घर से लापता थी इस संबंध में लड़की के पिता न...