गढ़वा, मई 25 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कैलान गांव स्थित रक्सा टोला में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बांगलवाडीह निवासी स्वर्गीय राजेंद्र यादव की 52 वर्षीया पत्नी सुगवंती कुंवर के रूप में हुई है। परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अक्सर घर से अकेले निकल जाया करती थी। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सुगवंती गांव के ही विष्णुदेव यादव के कुएं के पास खेत में पटवन के लिए पानी देखने गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।रविवार यह भी पढ़ें- लापता युवती का कुएं में मिला शव सुबह रक्सा टोला स्थित कुएं के पास महिला का चप्पल दिखाई दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो महिला का शव पानी में तैरता म...