बिजनौर, अप्रैल 9 -- बिजनौर। कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर धनवंती हेल्थ क्लब द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम 'स्वस्थ के लिए एकजुट विज्ञान के साथ खड़े रहे' रहा। सेमिनार का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को उजागर करना और बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. अमित कुमार बंसल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बायोटेक्नोलॉजी विभाग की मिस्टर विपिन कुमार रहे, जिन्होंने अपने व्याख्यान मे बताया की इस वर्ष 2026 का थीम है - 'स्वास्थ्य के लिए एकजुट। विज्ञान के साथ खड़े रहें।'...