बिजनौर, मई 7 -- बिजनौर। कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाएँ शांतिपूर्वक प्रारम्भ हुईI कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक मनोज कुशवाहा ने बताया कि कुंवर सत्यवीरा कॉलेज जिले का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें बीआईटी मुजफ्फरनगर, आरवीआईटी बिजनौर, एनआईआईटी नजीबाबाद, विवेक कॉलेज, दिशा इंस्टीट्यूट धामपुर, वीकेआईटी और कृष्णा इंस्टीट्यूट, कृष्णा कॉलेज ऑफ फार्मेसी आदि 15 कॉलेज के लगभग 3000 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न कराई जा रही है जिसमें बी.टेक, बी. फ़ार्मा, एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए आदि कोर्सेस के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। ये परीक्षाएं 6 जून 2026 तक चलेंगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करान...