बिजनौर, फरवरी 27 -- बिजनौर। कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट प्रांगण में तीन दिवसीय खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया गया। स्पर्धा का शुभारंभ रेडियो सचिव स्वाति वीरा महाजन, संस्था निदेशक प्रो.अमित कुमार बंसल व डीन एकडेमिक्स मनोज कुशवाहा ने खिलाड़ियों का संयुक्त रूप से परिचय लिया। क्रीडा इंचार्ज डॉ. अभिषेक चौधरी ने बताया कि क्रिकेट का प्रथम मैच सीएसई और सीईबीटी के बीच खेला गया, जिसमें टीम सीईबीटी 20 रन से विजयी रही तथा आयान अहमद ऑफ द मैच रहे I इस मैच में गौरव गुप्ता व डॉ. अजय कुमार ने अंपायर के रूप मे निर्णायक की भूमिका निभाई I इसी क्रम में दूसरा क्रिकेट टीम बीबीए और बीसीए के बीच खेला गया जिसमें टीम बीसीए 8 विकेट से विजयी रही जिसमें प्रिंस पाल मैन ऑफ द मैच रहे I इस मैच में मनोज कुशवाहा व ललित राठी ने अंपायर के रूप मे निर्णायक की ...