बिजनौर, जून 25 -- चांदपुर के गांव नाईपुरा उर्फ जुझारपुर में हुए कुंवर सेन हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को तहरीर देकर मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। यह भी पढ़ें- सनसनी: नाईपुरा में किसान की गला दबाकर हत्या, गांव में मचा हड़कंपघटनास्थल का दौरा गांव नाईपुरा उर्फ जुझारपुर निवासी कुंवर सेन सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक के चचेरे भाई नरेश पुत्र खचेडू सिंह ने थाने में तहरीर देकर मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की ...