अमरोहा, मार्च 12 -- अमरोहा। अमरोहा के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता कुंवर दानिश अली ने बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दानिश अली के मुताबिक करीब आधा घंटा चली इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मार्गदर्शन प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश व देश की राजनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आने वाले विधानसभा व पंचायत चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। कहा कि आज युवा रोजगार व किसान हक का दाम चाहता है लेकिन मौजूदा सरकार कुछ भी देने के लिए तैयार नहीं है। कहा कि कांग्रेस हर नागरिक की आवाज बनकर देश व प्रदेश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी मजबूती के साथ तैयार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.