बदायूं, जनवरी 12 -- कुंवरगांव। क्षेत्र के गांव सिगोई निवासी सौरभ कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह गांव में स्थित पानी की टंकी पर ऑपरेटर का काम करता है। 10 जनवरी को वह पानी की टंकी परिसर में बने कमरे में सोया हुआ था। सुबह पांच बजे के करीब वह सोकर उठा तो कमरे में ताला लगाकर गया था। बंद कमरे से चोर दो बैटरी और एक जनरेटर की बैटरी चोरी कर ले गए। उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थाना पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...