बदायूं, मार्च 27 -- स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की अनदेखी के देहात इलाके में झोलाछापों की बाढ़ सी आ गयी है। नगर सहित इलाके में दर्जनों में न होकर सैकड़ों में हो गयी है। जगह-जगह खुली इनकी दुकानों पर मरीजों का इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। नगर सहित देहात इलाके के ग्राम आजमगंज मड़िया, दरावनगर, फकीराबाद, बिहारी गौंटिया, अहरुइया, बनगढ़,युसुफनगर, सिगोई, कैली,इमलिया दुगरैया, कासिमपुर, हुसैनपुर, पड़ौलिया, बनेई, लाही फरीदपुर, ललेई, बनेई, मोंगर, गरुइया, कल्लिया काजमपुर, हरिनाथपुर, समेत दर्जनों गांव में झोलाछाप मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...