कुंभ 2027 में नहीं पड़ेगा नेटवर्क, हर सेक्टर में लगेंगे अस्थायी मोबाइल टावर
हरिद्वार, मई 18 -- कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं को मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या से जूझना न पड़े, इसके लिए मेला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले साल 14 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले कुंभ मेले में संचार व्यवस्था को अत्याधुनिक और निर्बाध बनाने के लिए स्थायी मोबाइल टावरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में 'सेल ऑन व्हील' और 'स्मॉल सेल' टावर लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को हर समय बेहतर नेटवर्क सुविधा मिल सके। 10 जून तक विस्तृत दूरसंचार योजना बनाई जाएगी। सोमवार को मेलाधिकारी सोनिका ने दूरसंचार विभाग और प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- कांवरिया पथ पर अवस्थित सभी संरचनाओं को समय से तैयार करें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.