हरिद्वार, जुलाई 22 -- कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बुधवार को देहरादून, टिहरी और पौड़ी जनपद में प्रस्तावित अस्थायी थानों, पुलिस लाइन, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के शिविर और फायर स्टेशन के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुंभ थाना श्यामपुर को आईडीपीएल के राम मंदिर मैदान और थाना ऋषिकेश को ट्रांजिट कैंप चारधाम, ऋषिकेश में स्थापित करने का निर्णय लिया गया। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पहुंचकर सीसीटीवी सर्विलांस, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के दौरान आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की उपलब्धता के लिए समय रहते पत्राचार और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ रुपये ...