हरिद्वार, अप्रैल 7 -- आगामी कुंभ मेले के लिए मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को कुंभ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौराहों, पार्किंग स्थलों और सार्वजनिक स्थानों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखीं। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों। कांवड़ पटरी मार्ग की सफाई और सुधार कार्यों को प्राथमिकता में रखने को कहा। उन्होंने सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के सख्त आदेश दिए। हरकी पैड़ी से शुरू हुए निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने पुल जटवाड़ा, बहादराबाद, कांवड़ पटरी मार्ग और बाईपास रोड तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा ज्वालापुर, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, सर्वानंद घाट और लालजीवाला क्षेत्र के आंतरिक मार्गों की स्थिति भी देखी। उन्होंने अधिकारियों को न...