नई दिल्ली, जून 18 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण, शहरी विकास, मंदिर सौंदर्यीकरण और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़ी परियोजनाओं के लिए Rs 105 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने के साथ नागरिक सुविधाओं में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने हरूहीत मंदिर कढोली नगर पंचायत भिकियासैंण के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए Rs 93.36 लाख मंजूर किए हैं। इसमें प्रथम किश्त के रूप में Rs 56 लाख जारी किए जाएंगे। वहीं, द्वारीखाल विकासखंड के देवीखाल स्थित मां बाल कुँवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए Rs 72.67 लाख की मंजूरी दी गई है, जिसमें Rs 43.60 लाख की पहली किश्त स्वीकृत की गई है। श्रम न्यायालय...