हरिद्वार, अप्रैल 23 -- Haridwar Ganga Corridor: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 124 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। सरकार की इस मंजूरी के तहत हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर परियोजना को विशेष प्राथमिकता दी गई है। हरिद्वार के गंगा तट के प्रमुख घाटों हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, कांगड़ा घाट, रोड़ी बेलवाला घाट और संबंधित पुलों के पुनरुद्धार के लिए 50.23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना, आपदा प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ करना और पेयजल व बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। साथ ही, आगामी कुम्भ मेले की तैयारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.