नई दिल्ली, मार्च 22 -- Aquarius Weekly Horoscope, कुंभ साप्ताहिक राशिफल (22-28 मार्च, 2026): इस हफ्ते आपके लिए लोगों से मिलने-जुलने का काम ज्यादा रहेगा। जो लोग पहले सिर्फ जान-पहचान में थे, वही आगे चलकर काम आ सकते हैं। इसलिए बातचीत बनाए रखें। कोई नई चीज शुरू करने का मन करेगा, लेकिन शुरुआत छोटी रखें तो बेहतर रहेगा। हर काम एक साथ उठाने की जरूरत नहीं है। जितना आराम से कर सकते हैं, उतना ही लें। बीच-बीच में रुककर अपने काम को देखना भी जरूरी है। इससे गलती कम होगी। घर में भी माहौल ठीक रहेगा। परिवार के साथ बैठने का समय निकालें। काम और घर दोनों को साथ लेकर चलना होगा।आगे पढ़ें कुंभ राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल कुंभ राशि का लव राशिफल- इस हफ्ते रिश्तों में हल्कापन रहेगा। ज्यादा भारी बातों से बचना ठीक रहेगा। जो कहना है, सीधे और आराम से ...