बरेली, मार्च 8 -- होली का त्योहार मनाकर लौटने वालों की भीड़ शनिवार को जबर्दस्त ट्रेनों में हुई। रोडवेज बसों में भी खूब लोगों ने सफर किया। रेलवे ने शनिवार और रविवार को अधिक भीड़ रहने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को कुंभ, राज्यरानी, त्रिवेणी, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी आदि अप-डाउन की सभी ट्रेनों में भीड़ रही। रविवार से छुट्टियां भी खत्म हो जाएंगी। सभी प्राइवेट और सरकारी आफिस भी खुल जाएंगे। बरेली जंक्शन से नियमित रूप से 25-30 हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है। शनिवार को ट्रेनों में चढ़ने को लेकर यात्रियों में धक्कामुक्की हुई। कोचों में क्षमता से अधिक लोग घुसे हुए थे। दिल्ली,पंजाब, हरियाणा की ओर जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ थी। प्राइवेट और सरकारी काफी आफिसों में शनिवार-रविवार को छुट्टी थी। रेलवे अधिकारियों का मानना है, रविवार को अधिक भीड़ र...