नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Shani Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण कुंभ राशि वालों के लिए चल रहा है। शनि अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष के हिसाब से शनि का यह चरण धन, परिवार और जिम्मेदारियों से जुड़ा माना जाता है। अब कुंभ राशि वालों की नजर शनि के अगले राशि परिवर्तन पर है। शनि के राशि बदलने के साथ साढ़ेसाती की स्थिति में भी बदलाव आएगा। हालांकि, पूरी तरह साढ़ेसाती खत्म होने में अभी समय लगेगा।कुंभ राशि पर चल रहा है साढ़ेसाती का आखिरी चरण शनि के 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करने के बाद कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हुआ था। साढ़ेसाती की गणना चंद्र राशि से की जाती है। कुंभ से मीन राशि दूसरे भाव में आती है। इसी वजह से इसे शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण माना जाता है। ज्योतिष में दूसरे भाव का संबंध धन, परिवार...