नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 3 अप्रैल 2026: आज सुबह उठते ही दिमाग एक्टिव रहेगा। ख्याल चलते रहेंगे, आइडिया बनते रहेंगे। दिन शुरू होने से पहले ही बहुत कुछ दिमाग में चल सकता है। ये आपके लिए नया नहीं है, लेकिन आज फर्क ये रहेगा कि सोच जल्दी शांत नहीं होगी। एक सोच से दूसरी सोच जुड़ेगी और आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप एक ही चीज को कई अलग-अलग तरीकों से देख रहे हैं। इसे कन्फ्यूजन न समझें, बस अभी चीजें फाइनल नहीं हैं। अभी मीन राशि का असर काफी मजबूत है। सूर्य अपने आखिरी चरण में है, शनि और राहु भी वहीं हैं और बुध वक्री हैं। ये योग चीजों को रोकता नहीं, बस क्लैरिटी थोड़ी देर से देता है। पहले लगेगा कि बात समझ आ गई, फिर बाद में उसका एक और पहलू दिखेगा। आपको लग सकता है कि आप आगे की सोच रहे हैं, लेकिन स्थिति अभी उस हिसाब से नह...