नई दिल्ली, मई 21 -- Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 21 मई 2026: कुंभ राशि वालों का आज का दिन ठीक रहेगा, बस मन थोड़ा इधर-उधर भाग सकता है। सुबह से ही दिमाग में कई बातें चलती रहेंगी। किसी काम को लेकर टेंशन भी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें संभल जाएंगी। आज बेवजह की बातों में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा। लोग आपको उकसाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए शांत रहना ही सही रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के लोग साथ देंगे और किसी अपने से अच्छी बातचीत भी हो सकती है। शाम के समय थोड़ा अच्छा महसूस होगा।कुंभ राशि का लव राशिफल लव लाइफ की बात करें तो आज साथी का साथ मिलेगा। अगर पिछले कुछ दिनों से दूरी चल रही थी तो बात फिर से बन सकती है। पार्टनर आपकी बात समझने की कोशिश करेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन ठीक है। घर में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, ...