नई दिल्ली, मई 14 -- Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 14 मई 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भारी महसूस हो सकता है। मन एक साथ कई चीजों को लेकर उलझा रह सकता है। घर, रिश्ते और कामकाज को लेकर तनाव बना रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन भी हो सकता है, इसलिए आज खुद को शांत रखना सबसे जरूरी रहेगा। आज किसी करीबी इंसान की बात दिल पर लग सकती है। कई बार सामने वाला जो कहना चाहता है, वह ठीक से बोल नहीं पाता और गलतफहमी बढ़ जाती है। ऐसे में बिना पूरी बात समझे प्रतिक्रिया देने से बचें।कुंभ राशि का लव राशिफल रिश्तों के मामले में दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है। शादीशुदा लोगों के बीच किसी घरेलू बात या किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से तनाव बढ़ सकता है। अगर बात बढ़ गई तो मन काफी देर तक खराब रह सकता है। आज जरूरत इस बात की है कि किसी भी बात क...