हरिद्वार, अप्रैल 2 -- मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने कहा कि हरिद्वार रिंग रोड बाईपास का कार्य अविलंब पूर्ण किया जाए और सप्ताहवार लक्ष्य निर्धारित कर टाइमलाइन के अनुसार प्रगति की नियमित समीक्षा हो। यह परियोजना कुंभ मेला प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी हरिद्वार को इसकी प्रगति का दैनिक ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए। कुंभ के लिए ग्रीन घाट पर विशेष फोकस किया जाए। कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव ने गुरुवार को हरिद्वार में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि...