हरिद्वार, अप्रैल 18 -- आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंटकर कुंभ मेले और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। निरंजनी अखाड़े में हुई भेंटवार्ता के दौरान रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज का स्वागत किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सभी अखाड़ों से चर्चा कर अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मेले की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रयासरत हैं। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा से पहले हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ ...