हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी सोह्म बाबा ने कहा कि जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ मेला अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में दिव्य भव्य रूप से संपन्न हुआ है। उसी प्रकार हरिद्वार कुंभ मेला भी सनातन धर्म संस्कृति की मिसाल बनेगा। महामंडलेश्वर स्वामी सोह्म बाबा ने कहा कि जो महंत हरिद्वार कुंभ मेले का विरोध कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी का खुला विरोध करने के साथ सनातन संस्कृति का भी विरोध कर रहे हैं। सरकार और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को ऐसे धर्म विरोधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह बातें उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...