हरिद्वार, मई 14 -- कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी और सख्त कर दी है। गुरुवार को मेलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क और पुल निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण गुणवत्ता की जांच के लिए सड़कों की मौके पर खुदाई कराकर तकनीकी मानकों का परीक्षण भी कराया। मेलाधिकारी सोनिका ने स्पष्ट कहा कि कुंभ मेला-2027 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्रशासनिक क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन है। ऐसे में निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गुणवत्ता में कमी या अनावश्यक देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बहादराबाद-सिडकुल चार लेन मार्ग, ज्वालापुर-शिवालिक नगर मोटर मार्ग...