हरिद्वार, सितम्बर 16 -- कुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं को प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों तक सुरक्षित और सुगम पैदल पहुंच उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार में पैडिस्ट्रियन फ्रेंडली फुटपाथ विकसित किए जा रहे हैं। भगत सिंह चौक से बिल्केश्वर-मंसा देवी मार्ग तक करीब 6500 मीटर लंबाई में फुटपाथ का निर्माण तेजी से चल रहा है। योजना के लिए 7.84 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पीआईयू, लोक निर्माण विभाग के माध्यम से संचालित योजना में रेज्ड फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। मार्ग के आसपास लंबे समय से जमा मलबा हटाकर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान तैयार किया जा रहा है। भगत सिंह चौक से रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाले क्षेत्र में भी आवश्यक सुधार किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- शिवालिक नगर में कुंभ तैयारियों का मेलाधिकारी ने लिया जायजा मार्ग के सौंदर्यीकर...