कुंभ में व्यापार मंडल की ओर से सहयोग का भरोसा दिया
हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने शुक्रवार को कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह से भेंट कर आगामी कुंभ मेले को भव्य और दिव्य बनाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने मेला प्रशासन को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सुझाव भी दिए। संजीव चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला कुंभ मेला पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा में स्नान का लाभ उठाएंगे। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी स्वयं कुंभ की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और हर पल की जानकारी ले रहे हैं, जिससे आयोजन की गंभीरता का अंदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.