हरिद्वार, मार्च 19 -- अगले साल हरिद्वार में होने वाले कुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सरकार कमर कस चुकी है। 31 अक्तूबर तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अखाड़ा परिषद ने कहा है कि कुंभ में अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा है कि कुंभ में किसी भी साधु को बिना अखाड़े के पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें आधार कार्ड भी दिखाना होगा। बुधवार को उन्होंने कहा कि कुंभ में फर्जी साधुओं को रोकने के लिए अखाड़ा परिषद ने सभी अखाड़ों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने साधुओं को आधिकारिक पहचान पत्र जारी करें। इसके साथ साधुओं को आधार कार्ड भी अपने पास अनिवार्य रूप से रखना होगा। श्री महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि बिना पहचान पत्र के पाए गए भगवाधारियों की जांच होगी। फर्जी साधुओं के...