हरिद्वार, मार्च 18 -- आगामी महाकुंभ को लेकर अखाड़ा परिषद ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा है कि इस बार कुंभ में किसी भी साधु को बिना अखाड़े के पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें अपना आधार कार्ड भी दिखाना होगा। कुंभ में आने वाले हर भगवाधारी को अपनी पहचान साबित करना अनिवार्य होगा। बुधवार को उन्होंने कहा कि कुंभ जैसे विशाल और आस्था से जुड़े आयोजन की पवित्रता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में फर्जी साधुओं की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन रही है। इसे रोकने के लिए अखाड़ा परिषद ने सभी अखाड़ों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने साधुओं को आधिकारिक पहचान पत्र जारी करें। इसके साथ आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि बिना पहचान पत्र के पाए जाने वाले साधुओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.